मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर के बर्थडे पर लिख दी दिल की बात, बोलीं "तुम में जो जादू है..."

Mira wishing HBD to Shahid Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) 25 फरवरी 2025 को 44 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पोस्ट में शाहिद की तारीफ की है और कहा है कि उनमें एक जादू है, जो किसी दूसरे इंसान में नहीं है।

Mira Rajput’s Birthday Wish For Her ‘Forever’ Shahid Kapoor Is All About Love And Romance. (Credit: Instagram)

Mira wishing HBD to Shahid Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) आज 44 साल के हो गए हैं। शाहिद कपूर को 44वें बर्थडे पर देश-दुनिया से बधाई भरे संदेश आ रहे हैं। जहां एक तरफ शाहिद कपूर के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी मीरा राजपूत इस खास दिन पर थोड़ी इमोशनल हो गई हैं। मीरा राजपूत ने कुछ देर पहले ही शाहिद कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि शाहिद कपूर में एक जादू है। ये जादू किसी दूसरे इंसान में नहीं हैं।

मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर के बर्थडे पर लिख दी दिल की बात, बोलीं "तुम में जो जादू है..."

मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "तुम मेरी जिंदगी का प्यार हो, तुम ही मेरी जिंदगी की रोशनी हो। हैप्पी बर्थडे मेरे सबकुछ। तुम मेरी जिंदगी की शुरुआत हो, मध्य हो और अंत हो। तुम ही मेरे सबकुछ हो। तुम में एक जादू है, जो किसी और में नहीं हैं।"

शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ की है अरेंज्ड मैरिज

अभिनेता शाहिद कपूर इंडस्ट्री के सबसे क्यूट एक्टर्स में से एक हैं, जिन पर आज भी कई हसीनाएं मरती हैं। शाहिद कपूर एक वक्त करीना कपूर खान को डेट करते थे लेकिन कुछ कारणों के चलते इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ अरेंज मैरिज की। शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो पहली बार मीरा से मिले थे तो 7-8 घंटों तक दोनों बातें करते रहे। इसके बाद उन्होंने मीरा राजपूत के साथ शादी करने का फैसला किया और दोनों 7 जन्मों के बंधन में बंध गए। मीरा-शाहिद के दो प्यारे-प्यारे बच्चे भी हैं, जिनकी वजह से इनकी फैमिली कंप्लीट हुई है।

End of Feed