Mira Rajput ने बेबाकी से फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, वीडियो वायरल

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें वो नीले रंग की ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में मीरा ने बेबाकी से अपने स्ट्रेच मार्क्स फ्लॉन्ट किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मीरा राजपूत का वीडियो हुआ वायरल
  • नीली ड्रेस में गजब ढाती दिखीं मीरा
  • कैमरे के सामने फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बीते कुछ समय से मीडिया में काफी एक्टिव हैं। वो ना केवल शाहिद के साथ बड़े-बड़े इवेंट्स में नजर आती हैं बल्कि सोलो भी इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं। मीरा राजपूत ने समय के साथ लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है, जिसकी वजह से वो जब भी कहीं पर कमद रखती हैं तो सारे कैमरे उनकी तरफ जुड़ जाते हैं। बीती शाम को भी मीरा राजपूत एक ऐसे ही इवेंट में गई थीं, जहां वो नीले रंग की ड्रेस में नजर आईं। नीले रंग की ये ड्रेस मीरा राजपूत पर काफी जम रही थी और लोगों की निगाहें उनसे हटने का नाम नहीं ले रही थीं। वायरल हो रही मीरा राजपूत की इस वीडियो की एक खास बात और भी है, वो ये कि इसमें उनके पेट पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स साफ-साफ नजर आ रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "बात करने की तमीज नहीं...", Dia Mirza ने Nawazuddin Siddiqui को भिगो-भिगोकर मारे जूते

Mira Rajpur ने बेबाकी से फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, वीडियो वायरल

Mira Rajpur ने बेबाकी से फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, वीडियो वायरल

Mira Rajput ने नहीं छुपाए अपने स्ट्रेच मार्क्स

अदाकारा मीरा राजपूत जो नीली ड्रेस पहनकर इवेंट पर पहुंची थीं, उसमें उनके स्ट्रेच मार्क्स साफ-साफ दिख रहे थे। मीरा राजपूत इंडस्ट्री से जुड़ी उन महिलाओं में से एक हैं, जो अपने मन की करने के लिए जानी जाती हैं और बीती शाम भी उनकी यही पावरफुल पर्सनालिटी लोगों के सामने आई। मीरा ने जिस अंदाज में अपने स्ट्रेच मार्क्स फ्लॉन्ट किए, उसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और मान रहा है कि वो बहुत ही मजबूत महिला हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar-RRR को पछाड़कर Ramayana बनी भारत की 5th HIGHEST GROSSER

End of Feed