सौतेली माँ और सगे बाप को पॉवर कपल मानती है सारा अली खान, मेट्रो इन दिनों एक्ट्रेस ने बताया अच्छे रिश्तों का राज

Sara Ali Khan talk about her Power Couple: वहीं कल ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब सारा अली खान से पूछा गया कि वह किसे अपना पॉवर कपल मानती है तब अभिनेत्री ने मजेदार जवाब दिया। आइए बताते हैं मेट्रो इन दिनों एक्ट्रेस ने किसे बताया अपना पॉवर कपल ।

Sara Ali Khan talk about her Power Couple: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान( Sara Ali Khan) जल्द ही फिल्म मेट्रो इन दिनों( Metro In Dino) में नजर आने वाली है। इस फिल्म में अभिनेत्री आदित्य रॉय कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएगी। कल बुधवार को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। अनुराग बसु की ये रोमांटिक ड्रामा मूवी फैंस को काफी एक्साइटेड कर रही हैं। वहीं कल ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब सारा अली खान से पूछा गया कि वह किसे अपना पॉवर कपल मानती है तब अभिनेत्री ने मजेदार जवाब दिया।

Sara Ali Khan talk about her Power Couple

कल ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मीडिया से एक रिपोर्टर ने सारा अली खान ( Sara Ali Khan) ने उनके फेवरेट कपल के बारे में पूछा। रिपोर्टर ने सवाल में कहा कि ऐसा कौनसा कपल है जिसमें प्यार भी है वह सक्सेस भी है और परफेक्ट भी है तब अभिनेत्री ने अपने पिता सैफ अली खान और सौतेली माँ करीना कपूर का नाम लिया। सारा अली खान ने कहा कि वो दोनों एक पॉवर कपल हैं ।

End of Feed