Bhagam Bhag 2: अक्षय कुमार के साथ धमाल मचाएंगी मीनााक्षी चौधरी, कहा- 'मजा आएगा...'

Bhagam Bhag 2 Update: बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म भागम भाग 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि फिल्म में साउथ एक्ट्रेस मीनााक्षी चौधरी की एंट्री हो गई है। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में चुप्पी तोड़ दी है।

Bhagam Bhag 2 Update: बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म भागम भाग 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। भागम भाग 2 को लेकर निर्देशक राज शांडिल्य और प्रोड्यूसर एकता कपूर के बीच कानूनी विवाद पैदा हो गया है। इसके चलते फिल्म की शूटिंग टलने की खबरें हैं। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि फिल्म में साउथ एक्ट्रेस मीनााक्षी चौधरी की एंट्री हो गई है। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में चुप्पी तोड़ दी है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Meenakshi Chaudhary akshay kumar

pic credit- instagram

मीनााक्षी चौधरी ने कही ये बात

मीनााक्षी चौधरी अब हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं और उनकी पहली हिंदी फिल्म भागम भाग 2 है, जिसमें वे अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। वैरायटी इंडिया से बातचीत में मीनााक्षी ने पुष्टि की कि वे इस सीक्वल का हिस्सा हैं और बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर में बिल्कुल सही समय पर आया है। हिंदी डेब्यू के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह ठीक उसी समय आया जब मैं ऐसी ही कुछ तलाश रही थी। मैं ऐसी स्क्रिप्ट्स ढूंढ रही थी जो फैमिली को पसंद आएं। पहली फिल्म भागम भाग मैंने छोटी उम्र में देखी थी और मुझे बहुत पसंद आई थी। इसलिए इसकी सीक्वल में हिस्सा बनना मेरे लिए परफेक्ट टाइमिंग जैसा लगता है।' मीनााक्षी ने आगे बताया कि पहले कई प्रोजेक्ट्स आए थे, लेकिन वे कहानी से कनेक्ट नहीं हो पाईं। उन्होंने कहा, 'ज्यादातर स्क्रिप्ट्स मुझे पसंद नहीं आईं। लेकिन जब यह प्रोजेक्ट आया तो लगा कि ये शुद्ध हंसी-मजाक वाली फिल्म है। इसकी कहानी और किरदार हर उम्र और हर भाषा के लोगों से कनेक्ट करेंगे। आप जिस भी भाषा में देखेंगे, मजा आएगा।'

End of Feed