CBFC grants 'A' certificate to Mastiii 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh), विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की एडल्ट-कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'मस्ती 4' 21 नवम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मूवी का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं। फिल्म में एलनाज नौरोजी और रूही सिंह को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। 'मस्ती 4' की रिलीज से पहले अब सेंटल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) और आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) की फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट दिया।
Pic Credit: IMDb
सीबीएफसी ने 'मस्ती 4' में किए ये बड़े बदलाव
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सीबीएफसी ने 'मस्ती 4' (Mastiii 4) के निर्माताओं से इसके तीन डायलॉग चेंज करने के लिए बोला है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'बहन' और 'आइटम' जैसे शब्दों को बदलने के लिए कहा गया है। फिल्म में एक शराब के ब्रांड को भी बदलकर कोई काल्पनिक नाम रखने को कहा है। सीबीएफसी ने कथित तौर पर निर्माताओं को 9 सेकंड लंबे 'टॉप एंगल एनिमल हंपिंग विजुअल्स' को हटाने का निर्देश दिया है। 30 सेकंड लंबे ह्यूमन फेस वाले क्लोज विजुअल्स को भी छोटा कर दिया गया है। ऐसे कुछ बदलाव किए जाने के बाद अब 'मस्ती 4' का रनटाइम 144.17 मिनट हो गया है।
'मस्ती' फ्रेंचाइजी की इस चौथी किस्त के लिए फैन्स भी बेहद उत्साहित हैं। इस मूवी को ए झुनहुनवाला, एकता कपूर और इंद्र कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि मेकर्स ने 'मस्ती 4' में अजय देवगन का शानदार कैमियो कराने का निर्णय लिया है। लगभग 20 सालों के बाद अजय देवगन इस फ्रेंचाइजी में वापसी करने वाले हैं। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, तुषार कपूर और नरगिस फाकरी भी नजर आएंगे।
