'अल्फा' में आलिया भट्ट संग दुश्मनों के दांत खट्टे करेंगी मानुषी छिल्लर, इस रोल में आएंगी नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated May 5, 2025, 04:03 PM IST

Manushi Chhillar in Alpha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'अल्फा (Alpha) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) इस फीमेल-लेड स्पाई थ्रिलर में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ (Sharvari Wagh) के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएंगी।

Manushi Chhillar in Alpha: बॉलीवुड में यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) की स्पाई यूनिवर्स की धूम मची हुई है। अब इसकी नई फिल्म अल्फा (Alpha) इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों तक फिल्म में नए स्टार्स की एंट्री का सिलसिला चलता रहा। लेकिन इसके बाद फिल्म को लेकर नए अपडेट्स सामने आने बंद हो गए। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म अल्फा अब फिर एक नए स्टार की एंट्री की वजह से सुर्खियो में आ गई है। फिल्म अल्फा में अब बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस धमाकेदार एंट्री करने जा रही है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कफी चर्चा हो रही है।

Manushi Chhillar joins Alia Bhatt  Alpha

अब मानुषी छिल्लर की होगी फिल्म में एंट्री

आलिया भट्ट की अपकमिंग फीमेल-लेड स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा को को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ (Sharvari Wagh) के बाद अब मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। मानुषी छिल्लर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की लीडरशिप वाली टीम में एक टैक्टिकली इम्पॉर्टेंट एजेंट का रोल प्ले करेंगी। आपको बता दें कि आलिया भट्ट इस फिल्म में एक सुपर-सोल्जर्स की भूमिका में हैं। आलिया भट्ट और मानुषी छिल्लर की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है।

End of Feed