Manoj Muntashir Trolled: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज किया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। यह गाना यूट्यूब पर भी बार-बार सुना जा रहा है। हालांकि गाने की रिलीज के कुछ ही घंटों बाद गीतकार और 'आदिपुरुष' के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। यह पोस्ट देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल हो गया। कई लोगों ने मनोज मुंतशिर को उनके पोस्ट के लिए ट्रोल भी किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 40वें दिन 'हनुमान अंश' ने मचाया धमाल, कमाई में आया जबरदस्त उछाल)
मनोज मुंतशिर इस कारण हुए ट्रोल (Pic Credit: Instagram)
मनोज मुंतशिर ने किया ट्वीट
'जय जय राम' गाने के रिलीज होने के कई घंटों बाद मनोज मुंतशिर ने अपने एक्स अकाउंट पर 'आदिपुरुष' के गाने 'राम सिया राम' का वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'राम-सिया की मार्मिक कथा। एक है चंदन, तो दूसरा पानी।' हालांकि मनोज ने अपनी पोस्ट में 'रामायण' या उसके नए गाने का कोई जिक्र नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके पोस्ट की टाइमिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कई लोगों ने मनोज को लेकर कहा कि वो 'रामायण' को लेकर जलन महसूस कर रहे हैं जबकि कई लोगों ने उन्हें 'आदिपुरुष' को लेकर हुई पुरानी आलोचनाओं की याद दिलाई। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें दूसरों की खुशी बर्दाश्त नहीं होती, जबकि दूसरे यूजर ने 'आदिपुरुष' को लेकर सवाल खड़े किए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: महाभारत' के कर्ण बनेंगे Salman Khan? इस दिग्गज डायरेक्टर संग करेंगे पहली बार काम)
'आदिपुरुष' को लेकर हुआ था बड़ा विवाद
ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' जून 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी रामायण पर आधारित थी लेकिन रिलीज के बाद इसके डायलॉग्स, किरदारों के चित्रण और खासकर रावण व हनुमान के लुक को लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म के एक डायलॉग 'कपड़ा तेरे बाप का' को लेकर भी मेकर्स को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'आदिपुरुष' उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी और फिल्म का बचाव करना उससे भी बड़ी गलती थी। उन्होंने फिल्म को लेकर हुई घटनाओं पर शर्मिंदगी जताते हुए देश से माफी भी मांगी थी।
