"निर्माताओं ने मुझे स्टीरियोटाइप कर दिया है, असल में मैं बहुत सेक्सी हूं", मनोज बाजपेयी ने फ्यूचर रोल्स के लिए रखी डिमांड

Manoj Bajpayee call Himself Sexy: अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने लिए खास तरह के रोल की डिमांड रखी है। वह नहीं चाहते कि अब लोग उन्हें केवल विलेन के रूप में देखें। भविष्य के सिनेमा और उनकी आने वाली फिल्मों पर मनोज बाजपेयी ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं।

Manoj Bajpayee call Himself Sexy: अभिनेता मनोज बाजपेयी( Manoj Bajpayee) अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी कुछ फिल्में और सीरीज भी रिलीज हुई हैं। मनोज बाजपेयी वो कलाकार हैं जो अपने साधारण अंदाज से जनता का दिल जीत लेते हैं। वह अक्सर इंडस्ट्री में हो रहे बर्ताव और बदलाव पर खुलकर बात करते हैं। इस बार उन्होंने खुद के बारे में निर्माताओं की क्या राय है उस पर चर्चा की। अपने हालिया इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने कहा कि फिल्म निर्माता उन्हें बार-बार एक जैसा ही रोल दे रहे हैं।

Manoj Bajpayee call Himself Sexy

Image Source: Instagram

न्यूज 18 के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने मेकर्स की सोच पर बात की। इंस्पेक्टर जेंडे एक्टर ने कहा , "निर्माताओं ने मुझे एक रोल में बांधकर रख दिया है, असल में मैं बहुत सेक्सी हूं, उन्हें मेरा सेक्सीनेस नजर नहीं आता।" मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि मेकर्स मुझे केवल विलेन के रोल ऑफर करते हैं, उन्हें लगता है कि मैं विलेन के रोल में फिट बैठता हूं। एक्टर का मानना है यह उनका किसी भी व्यक्ति को देखने का नजरिया है, अगर वह मुझसे एक सेक्सी हीरो के रूप में नहीं देख पाते तो अभी उनकी सोच काफी लिमिटेड है। मनोज ने आगे कहा कि वह लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं।

End of Feed