बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी 23 अप्रैल को अपना 56वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश-दुनिया से बधाई भरे संदेश आ रहे हैं। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने फैंस को बर्थडे के मौके पर स्पेशल रिटर्न गिफ्ट दिया है और अपनी नई मूवी गवर्नर द साइलेंट सेवियर (Governor The Silent Saviour) का पोस्टर रिलीज कर दिया है। विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनने वाली ये फिल्म भारत के एक ऐसे हीरो की जिंदगी बड़े पर्दे पर पेश करेगी, जो अक्सर मीडिया की सुर्खियों से दूर ही रहता है। फिल्म गवर्नर द साइलेंट सेवियर का डायरेक्शन चिन्मय मांडलेकर ने किया है। (इसे भी पढ़ें: Sunny Deol की Gabru हुई पोस्टपोन, नई रिलीज डेट की तलाश में मेकर्स)
Manoj Bajpayee की Governor का पोस्टर OUT (Image Source: Instagram)
मनोज बाजपेयी ला रहे हैं गंभीर मूवी
मनोज बाजपेयी का नाम इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शामिल है, जो दर्शकों के सामने शानदार सिनेमा पेश करते रहे हैं। उनकी अपकमिंग मूवी गवर्नर द साइलेंट सेवियर भी इसी तरह की मूवी होने वाली है। इसमें ना केवल एक शानदार कहानी बल्कि बेहतरीन एक्टिंग भी देखने को मिलेगी। फिल्म के मेकर्स ने गवर्नर के दो पोस्टर रिलीज किए हैं, जिनमें से एक पर लिखा है, "अगर मैं फेल हुआ... तो इंडिया फेल हो जाएगा।" तो वहीं दूसरे पर लिखा है, "इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है और यह सिर्फ कुर्सी नहीं... जिम्मेदारी है।" फिल्म गवर्नर की इन्हीं दो टैगलाइन्स से आप समझ सकते हैं कि ये मूवी दर्शकों को क्या कहानी सुनाने आ रही है। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla: छठे दिन औंधे मुंह गिरी अक्षय की मूवी, मेकर्स के उड़ गए होश)
फैंस दे रहे हैं मनोज बाजपेयी को बर्थडे की बधाई
अभिनेता मनोज बाजपेयी को फैंस लगातार जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सालों की कड़ी तपस्या के दम पर मनोज बाजपेयी ने दर्शकों के बीच में अपनी एक खास पहचान बनाई है। मनोज बाजपेयी ने ना केवल समय के साथ खुद को बदला है बल्कि बदलते सिनेमा को अपने अंदर आत्मसाध भी किया है। यही कारण है कि सालों से वो आज भी रिलेवेंट बने हुए हैं।
