सिनेमाघरों में धाक जमाएंगे Manoj Bajpayee, 'गवर्नर' को लेकर आया बड़ा अपडेट

Governor The Silent Saviour release date: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' को लेकर अपडेट सामने आया है। फिल्म इस दिन रिलीज होने वाली है।

Governor The Silent Saviour release date: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक पर धमाल मचाया है। उनकी वेब सीरीज द फैमिली मैन के सभी सीजन को लोगों ने खूब प्यार दिया है। इस बीच मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' (Governor The Silent Saviour) की रिलीज डेट के बारे में बताया गया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Governor The Silent Saviour का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, Manoj Bajpayee ने जीता दिल)

Manoj Bajpayee Governor The Silent Saviour release date

सिनेमाघरों में धाक जमाएंगे मनोज बाजपेयी (pic credit-twitter)

सिनेमाघरों में धाक जमाएंगे मनोज बाजपेयी (pic credit-twitter)

'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' की रिलीज डेट

'द केरल स्टोरी' के निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह अपनी नई फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' लेकर आ रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इस पर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टाइटल और एक आकर्षक पोस्टर जारी किया गया था। अब नई पोस्टर और फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जिससे दर्शकों को काफी उत्सुकता है। नई पोस्टर में फिल्म का स्टार कास्ट सामने आया है, जिसमें मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इन पोस्टर्स में मनोज बाजपेयी के अलग-अलग लुक दिखाए दे रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।

End of Feed