'महाभारत' में कॉमेडी करेंगे मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव, इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

Manoj Bajpayee and Rajkummar Rao Upcoming Film: बॉलीवुड और ओटीटी के फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव साथ आने वाले हैं। ऐसी खबर सामने आई है कि मनोज और राजकुमार राव एक कॉमेडी फिल्म में धमाल मचाएंगे। इस फिल्म को शूजित सरकार बना रहे हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Manoj Bajpayee and Rajkummar Rao Upcoming Film: बॉलीवुड और ओटीटी के फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी की एक्टिंग को सभी ने सराहा है। मनोज ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। हाल ही में मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई, जिसे लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है। प्राइम वीडियो पर मनोज की ये स्पाई थ्रिलर सीरीजी ट्रेंड कर रही है। इस बीच मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि वो बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के साथ धमाल मचाने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

manoj rajkummar

pic credit- Manoj Bajpayee/Rajkummar Rao instagram

शूजित सरकार की अपकमिंग फिल्म में दिखेंगे मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार शूजित सरकार एक बार फिर कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं, वो भी एकदम हटके अंदाज में। डायरेक्टर अब महाभारत के किसी बड़े चैप्टर को कॉमेडी का तड़का लगाकर पेश करने वाले हैं। ये फिल्म 2026 में फ्लोर पर जाएगी और भारतीय सिनेमा की सबसे अनोखी प्रोजेक्ट्स में से एक होगी। इसमें मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव मिलकर महाभारत की उस कहानी को नया रंग देंगे, जिसमें ढेर सारी चतुराई भरी हंसी, अजीबोगरीब कॉमेडी और आज के जमाने की बातें होंगी, पर जड़ें पूरी तरह महाकाव्य से जुड़ी रहेंगी। इस खबर से फैंस काफी खुश हैं और मूवी के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

End of Feed