Manish Malhotra की मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे करण जौहर समेत ये स्टार्स, भावुक हुए लोग

Manish Malhotra mother last rites: सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे हैं। इस लिस्ट में करण जौहर से लेकर खुशी कपूर तक के नाम शामिल है।

Manish Malhotra mother last rites: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को गहरा दुख पहुंचा है। उनकी मां गरिमा मल्होत्रा ने 94 साल की उम्र में 19 मार्च 2026 को अंतिम सांस ली। खबर फैलते ही गुरुवार रात बॉलीवुड के कई सितारे मनीष के घर पहुंचे और शोक जताया। शुक्रवार को मुंबई के सांता क्रूज स्थित हिंदू श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में भी सेलेब्स की भारी भीड़ रही। करण जौहर से लेकर खुशी कपूर जैसे नाम मनीष के साथ खड़े नजर आए। इस दौरान की फोटोज सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है।

manish malhotra mother last rites

pic credit-instagram

इन स्टार्स ने दी अंतिम विदाई

20 मार्च 2026 को मुंबई के सांता क्रूज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे मनीष के साथ खड़े नजर आए। करण जौहर, उर्मिला मटोंडकर, रोनित रॉय, अलवीरा खान अग्निहोत्री, खुशी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, विजय वर्मा, सैयामी खेर, सोफी चौधरी, करण टकर, डेविड धवन, रोहित धवन, फातिमा सना शेख और फ्रेडी डारूवाला जैसे कई सेलिब्रिटीज ने अंतिम विदाई देने पहुंचे।

End of Feed