फ्रांसीसी बॉयफ्रेंड से Mallika Sherawat ने किया ब्रेकअप, पल में तोड़ दिया सालों पुराना रिश्ता

Mallika Sherawat's Breakup With Cyrille Auxenfans: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने सिरिल ऑक्सेनफैंस (Cyrille Auxenfans) से ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि कर दी है। मल्लिका ने यह भी बताया कि सिंगल हैं।

Mallika Sherawat's Breakup With Cyrille Auxenfans: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) को लेकर बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस बात कोई शक नहीं है कि एक्ट्रेस हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खूब चर्चा में रही हैं। इस समय जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मल्लिका शेरावत ने अपने लॉन्गटाइम बॉय फ्रेंड और फ्रांसीसी नागरिक सिरिल ऑक्सेनफैंस (Cyrille Auxenfans) से ब्रेकअप कर लिया है।

Mallika Sherawat

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने सिरिल ऑक्सेनफैंस (Cyrille Auxenfans) के साथ हुए ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि की है। मल्लिका काफी लंबे समय से सिरिल को डेट कर रही हैं। फैन्स को लगने लगा था कि ये कपल जल्द ही शादी कर सकता है लेकिन ब्रेकअप की खबरों ने फैन्स का भी दिल तोड़ दिया है।

End of Feed