51 की उम्र में बैकलेस ड्रेस पहनकर Malaika Arora ने ढाया कहर, वायरल तस्वीरें देख लोगों ने कहा-"सफाई के बाद ग्लव्स उतारना..."

मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक इवेंट में रेड कार्पेट पर शामिल हुई थी। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने बैकलेस गाउन कैरी किया था, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थी, लेकिन कुछ फैंस उन्हें इस लुक के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 51 साल की उम्र में भी अपने बेस्ट फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा एक इवेंट में रेड कार्पेट पर शामिल हुई थी। इस दौरान बैकलेस गाउन पहनकर एक्ट्रेस काफी बोल्ड लग रही थी। एक्ट्रेस का ये फैशन लुक किसी को भा रहा था, तो कोई उन्हें ट्रोल भी कर रहा था। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने लंबे ब्लैक ग्लव्स भी पहने थे।

Malaika Arora

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा स्लीक हेयर बन बनाकर काफी सुंदर लग रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने उनका गाउन देखकर उन्हें ट्रोल किया। एक ने कहा-"ये क्या मलाइका आप बेडशीट पहनकर आई हैं क्या?" दूसरे ने लिखा-"कुछ ऐसे कपड़े बनाओ जो कम से कम ठीक दिखें। हर समय सिर्फ बॉडी दिखाना नहीं।" तीसरे ने लिखा-"अच्छी बेडशीट है लोल।" चौथे ने लिखा-"सफाई के बाद ग्लव्स उतारना भूल गई क्या..."

End of Feed