अपनी चाल की वजह से Malaika Arora हुईं बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले 'अभी भी जवानी चढ़ी हुई है...'

Malaika Arora Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इंटरनेट पर मलाइका अरोड़ा को उनकी चाल की वजह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों कमेंट्स में तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Malaika Arora Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीती रात मलाइका अरोड़ा को अपने बेटे अरहान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राप करते हुए देखा गया है। मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे को छोड़ते हुए लगे लगाया। एक तरफ मां-बेटे की बॉन्डिंग को लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने एक बार फिर मलाइका अरोड़ा को ट्रोल कर उनपर निशाना साधा है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया हैं, जिसमें एक्ट्रेस को उनकी वॉक की वजह से ट्रोल किया गया है।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा इस वीडियो में उचक-उचकर चलती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की आउटफिट में मलाइका अरोड़ा देखने में काफी स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका अरोड़ा की वॉक देखने के बाद लोगों ने उन्हें कमेंट्स में ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अभी भी जवानी चढ़ी हुई है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'उम्र बढ़ने के साथ-साथ नखरे भी बढ़ते जा रहे हैं।' कई लोगों ने मलाइका अरोड़ा को सपोर्ट भी किया है।

End of Feed