मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान से पूछा वर्जिनिटी पर सवाल तो भड़के लोग, बोले 'इससे घटिया कुछ और...'

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बेटे अरहान खान से उसकी वर्जिनिटी को लेकर सवाल पूछती हुई दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो जैसे ही लोगों ने देखा, वैसे ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हॉट मॉम मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। अक्सर अपनी बोल्डनेस की वजह से ट्रोल होने वाली मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बेटे अरहान खान से उसकी वर्जिनिटी पर सवाल पूछती हुई दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा का ये वीडयो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और वो नाराज हो उठे हैं। लोगों का कहना है कि मलाइका अरोड़ा मॉडर्न मां दिखने के चक्कर में सारी हदें पार करती जा रही हैं। लोगों के अनुसार मलाइका अरोड़ा को सोचना चाहिए था कि वो बेटे से किस बारे में सवाल कर रही हैं?

Malaika Arhaan

एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट में लिखा है, 'कैसा जमाना आ गया है.... मलाइका जैसी मांओं की वजह से ही बच्चे हाथ से निकल रहे हैं और जमाना गलत राह पर चलने लगा है। आम लोगों के साथ-साथ इतने बड़े स्टार्स भी लाइक्स और व्यूज के लिए निचले स्तर पर जाने लगे हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'मलाइका अरोड़ा वक्त के साथ-साथ लगातार नीचे जा रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने जो सवाल किया है, क्या वो उससे भी घटिया कोई सवाल पूछ सकती हैं?'

End of Feed