Malaika Arora को रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ किया गया स्पॉट, बेटे अरहान खान भी साथ में आए नजर

Malaika Arora With Harsh Mehta and Son Arhaan Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को हाल ही में रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता और बेटे अरहान खान के साथ अपनी मां के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

Malaika Arora With Harsh Mehta and Son Arhaan Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातर सुर्खियां बटोर रही हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने पब्लिक में अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है। मगर कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया रहा है कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं। हर्ष मेहता संग रिश्ते में होने की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा को रविवार की रात बेटे अरहान खान और मां जॉयस अरोड़ा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी थे और उन्होंने पैप्स को देखने एक बाद अपना चेहरा भी छुपाया। (इसे भी पढ़ें: कान्स लुक की वजह से ट्रोल हुईं Aishwarya Rai के बचाव में उतरीं Kangana Ranaut, बोलीं 'वो बहुत अच्छी लग...')

Malaika Arora With Harsh Mehta and Son Arhaan Khan

बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता और बेटे अरहान खान के साथ स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिखीं मलाइका अरोड़ा

रविवार को पैपराजी ने मलाइका, हर्ष और अरहान को मुंबई में एक्ट्रेस की मां के घर में जाते हुए देखा गया। जैसे ही पैप्स ने हर्ष मेहता की तरफ कैमरा घुमाया तो उन्होंने अपना चेहरा छुपा लिया। वहीं दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा भी जल्दी से बिल्डिंग के अंदर चली गईं जबकि अरहान नार्मल दिखाई दिए। मलाइका अरोड़ा का यह मोमेंट कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर उनकी पिक्स बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। (इसे भी पढ़ें: मोहनलाल की 'Drishyam 3' ने 58 घंटों में कमाए 100 करोड़, खुशी से झूम उठे डायरेक्टर Jeethu Joseph)

काफी समय पहले मलाइका अरोड़ा को Splitsvilla X6 के कंटेस्टेंट सोराब बेदी के साथ देखा गया था। लोगों को लगने लगा था कि दोनों रिश्ते में हैं। दोनों ने इस बात से इनकार कर दिया। Zoom से बात करते हुए सोराब बेदी ने क्लियर कर दिया था कि वो मलाइका अरोड़ा को डेट नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यहां कह दिया था कि लोगों को कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए।

End of Feed