मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बर्थडे पार्टी इन फोटोज, बेटे अरहान संग मनाया 52वां जन्मदिन

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 24, 2025, 12:33 PM IST

Malaika Arora Birthday Inside Photos-Video: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने 52वें जन्मदिन की पार्टी की फोटोज और वीडियो इंस्टग्राम हैंडल से शेयर की हैं। इन फोटोज और वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती दिखीं। मलाइका अरोड़ा की फोटोज और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गए।

Malaika Arora Birthday Inside Photos-Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थामा (Thamma) को लेकर खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म में मलाइका अरोड़ा का धमाकेदार डांस लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इन सब के बीच 23 अक्टूबर को मलाइका अरोड़ा ने अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर मलाइका अरोड़ा को फैंस से लेकर स्टार्स तक विश करते हुए नजर आए। अब मलाइका अरोड़ा ने अपने बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटोज और वीडियो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई। तो चलिए जानते हैं मलाइका अरोड़ा ने बर्थडे की फोटोज और वीडियो से सोशल मीडिया पर क्या धमाल मचाया है।

Malaika Arora Birthday Inside Photos-Video

Image Source: Malaika Arora Instagram

मलाइका अरोड़ा ने दिखाई पार्टी की झलक

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह मलाइका अरोड़ा की नई इंस्टाग्राम पोस्ट है। मलाइका अरोड़ा ने अपने 52वें जन्मदिन तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की है। इन वीडियो और फोटोज में मलाइका अरोड़ा अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जमकर पार्टी करती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा इस वायरल हो रही पोस्ट में पिंक कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। मलाइका अरोड़ा अपने इस पार्टी लुक में बेहद हसी लगी। मलाइका अरोड़ा के नए लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। मलाइका अरोड़ा की इस पार्टी में उनके लाडले अरहान खान (Arhaan Khan) और बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) भी साथ नजर आईं। मलाइका अरोड़ा ने ये तस्वीरें और वीडियो अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर शेयर की है। मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों और वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

End of Feed