Malaika Arora ने ब्रेकअप के बाद कसा Arjun Kapoor पर तंज, क्रिप्टिक पोस्ट करते हुए कहा, 'टॉक्सिक लोगों से अब अलग...'

Malaika Arora's Cryptic Post: कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि वो सिंगल हैं। अर्जुन के इस बयान के बाद लोगों को यकीन हो गया कि उनका मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को लेकर अब एक क्रिप्टिक पोस्ट जारी किया है।

Malaika Arora's Cryptic Post: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कई सालों से अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं। कुछ दिनों पहले एक दिवाली पार्टी में अर्जुन कपूर ने बयान देते कहा कि वो इस समय सिंगल हैं। अर्जुन कपूर के इस बयान के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अभिनेता ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप को कन्फर्म कर दिया है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग ब्रेकअप की खबरों के बीच अब मलाइका अरोड़ा का एक क्रिप्टिक पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस पोस्ट में मलाइका ने नवंबर के महीने की चुनौतियों के बारे में बात की है।

Malaika Arora-Ajrun kapoor

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। मलाइका अक्सर इंस्टा स्टोरीज कुछ ना कुछ ध्यान आकर्षित करने वाले पोस्ट साझा करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने नए पोस्ट में नवंबर की चुनौती के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने एक लंबी लिस्ट जारी की है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

End of Feed