Malaika Arora ने अपने अजीबो-गरीब चलने के अंदाज पर दी सफाई, ट्रोलर्स की हुई बोलती बंद

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 27, 2023, 09:07 AM IST

Malaika Arora on Duck Walk: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, अपने अजीबो-गरीब चाल के चलते सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं, फैंस ने एक्ट्रेस की चाल को डक वॉक कहकर बुलाया था, अब अपने चलने के इस स्टाइल पर मलाइका ने चुप्पी तोड़ा दी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'डक वॉक' पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी।
  • शो मूविंग इन विद मलाइका में ट्रोलर्स की लगाई क्लास।
  • अरबाज खान को लेकर भी मलाइका ने बयान दिया है।

Malaika Arora on 'Duck Walk': बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप और अपने बोल्ड आउटफिट के चलते मलाइका को अक्सर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। बीते दिनों वह अपनी अजीबो-गरीब चाल के चलते भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं, फैंस ने एक्ट्रेस की चाल को 'डक वॉक' कहकर बुलाया था। मलाइका की इस अजीबो-गरीब चाल ने सभी सोशल मीडिया यूजर्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया था कि आखिरकार एक्ट्रेस इस तरह से क्यों चल रही हैं? अब अपने चलने के इस स्टाइल या कहे 'डक वॉक' पर मलाइका अरोड़ा ने चुप्पी तोड़ा दी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। मलाइका ने अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में इसको लेकर करारा जवाब दिया है। अब मलाइका का यह वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

malaika arora on duck walk

malaika arora on duck walk

'मेरे बट टाइट हैं'

अपनी डक वॉक को लेकर बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'अगर मेरे पास टाइट बट हैं, जिस पर मैं सात कोर्स मील भी रख सकती हूं, तो डक की तरह चलने में भला क्या परेशानी है? वैसें बता दूं कि मैं बत्तख, बिल्ली, चीता की तरह भी चल सकती हूं।' मलाइका ने डिज्नी+हॉटस्टार के अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika)' में स्टैंडअप कॉमेडी के जरिेए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिय है।

End of Feed