मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की आज भी खान परिवार के साथ अच्छी बॉन्डिंग हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड के साथ डिनर पार्टी की। इस डिनर पार्टी में मलाइका की मां और उनकी बहन शामिल हुईं। वहीं, अरबाज की तरफ से उनके पिता सलीम खान और पत्नी शूरा खान शामिल हुईं। अरबाज ने पैपराजी को पत्नी संग जमकर पोज दिया। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। अरबाज ब्लू कलर की शर्ट और जींस में नजर आए। उनकी पत्नी शूरा ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखीं। शूरा ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Malaika Arora dinner with ex husband family (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Aly Goni की इफ्तार पार्टी में टीवी सितारों ने जमाया रंग, शहनाज गिल- भारती सिंह ने लूटी लाइमलाइट
डिनर पार्टी के बाद एक्ट्रेस अपनी मां के साथ दिखाई दी। एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ पोज दिया। वहीं, सलीम खान को उनके सिक्योरिटी गार्ड के साथ देखा गया। सलीम हमेशा की तरह अपने कैजुअल लुक में नजर आए। अरोड़ा और खान परिवार के अलावा रवीना टंडन भी इस डिनर पार्टी में शामिल हुई थी।
मलाइका ने एक्स हसबैंड संग की डिनर पार्टी
अरबाज रवीना के अच्छे दोस्त हैं। शूरा लंबे समय तक रवीना की मेकअप आर्टिस्ट रह चुकी हैं। रवीना ने अरबाज के प्रोडक्शन हाउस फिल्म पटना शुक्ला में लीड रोल प्ले किया है। ये एक कोर्ट रूम ड्रामा है। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। फिल्म में रवीना के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। अरबाज और मलाइका का तलाक साल 2017 में हुआ था। तलाक के बाद भी दोनों के बीच में अच्छी बॉन्डिंग है। अरबाज ने हाल ही में दूसरी शादी की है। अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की है। दोनों को पटना शुक्ला के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था। कपल ने 24 दिसंबर 2023 को निकाह सेरेमनी की थी। वहीं, मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
