मलाइका और अर्जुन का उतरा चेहरा देख यूजर्स ने ली मौज, बोले- क्या ब्रेकअप हो गया

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 5, 2023, 03:33 PM IST

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अर्जुन और मलाइका का रिएक्शन देखकर यूजर्स अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर कपल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

बॉलीवुड के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों को हाल ही में रिया कपूर के बर्थडे के बाद पर स्पॉट किया गया। रिया की बर्थडे पार्टी में कपल साथ में पहुंचा था। मलाइका हॉट और बोल्ड लुक में नजर आईं। वहीं, अर्जुन कपूर कैजुअल आउटफिट में हैंडसम लगा रहे हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पैपराजी को देख कर मलाइका और अर्जुन का चेहरा उतर जाता है। पैपराजी को देख अर्जुन ने छिपाया मुंह। वहीं, मलाइका इधर उधर देखने लगती हैं।

malaika and arjun

malaika and arjun (Credit pic: instagram)

मलाइका और अर्जुन के वायरल वीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लगता है दोनों का झगड़ा हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा, ब्रेकअप हो गया क्या। तीसरे यूजर ने लिखा, ये दोनों कितनी ओवर एक्टिंग कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दोनों थक हुए होंगे इसीलिए पोज नहीं दे रहे हैं। पैपराजी को उनकी फोटो नहीं खींचनी चाहिए।

End of Feed