सतीश शाह का 74 साल की उम्र में हुआ निधन, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 25, 2025, 05:16 PM IST

Satish Shah Death: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के जाने-माने स्टार सतीश शाह (Satish Shah) का निधन हो गया है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक सतीश शाह से किडनी जुड़ी बीमारियों से काफी परेशान थे। किडनी फेल होने की वजह से निधन हो गया।

Satish Shah Death: टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के जाने-माने स्टार सतीश शाह (Satish Shah) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। 'सराबाई वर्सेज सराबाई' (Sarabhai vs Sarabhai) शो से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश शाह का किडनी संबंधी बीमारियों के कारण हुआ है। सतीश शाह को इलाज के लिए हिंदुजा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। इस खबर के सामने आने के बाद सतीश शाह के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं। इस खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शौक की लहर दौड़ पड़ी है। सतीश शाह टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं।

Satish Shah Death

Image Source: IMDb

सतीश शाह का एक्टिंग करियर

सतीश जी का जन्म 1951 में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। लेकिन असली फेम तो उन्हें टीवी शोज से मिला। 'सराभाई वर्सेज सराभाई' (Sarabhai vs Sarabhai) वो शो था, जो 2004 में शुरू हुआ था। इसके अलावा सतीश शाह ने अपने करियर में 50 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, जहां उनकी कॉमिक टाइमिंग और वर्सेटाइल एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता था। सतीश शाह ने जाने भी दो यारो (Jaane Bhi Do Yaaro), शक्ति (Shakti), कल हो ना हो (Kal Ho Naa Ho), जाने तू या जाने ना (Jaane Tu Ya Jaane Na), ये है जलवा (Yeh Hai Jalwa), मुझसे शादी करोगी (Mujhse Shaadi Karogi), मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) और हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) जैसी मूवीज में काम किया। इन फिल्मों में सतीश शाह का छोटा रोल था, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने किरदार से लोगों का दिल लिया था। सतीश शाह के निधन के बाद फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर को याद करते नजर आ रहे हैं। सतीश शाह का अंतिम संस्कार कल दोपहर में होगा।

End of Feed