"मैं दिमागी नक्सल हूं...", Naseeruddin Shah ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

भारतीय कलाकार नसीरुद्दीन शाह पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार को घेरते हुए कहा है कि वो जिस तरह से भारतीय शिक्षा संस्थानों को निशाना बना रहे हैं, उसे इतिहास याद रखेगा।

भारतीय कलाकार नसीरुद्दीन शाह ने इंटरनेट पर वीडियो शेयर करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को घेरते हुए उसे 'नाजायज' बताया है। नसीरुद्दीन शाह ने दावा किया है कि पीएम मोदी की सरकार लगातार भारतीय शिक्षा संस्थाओं पर हमला कर रही है, जिसे देश का युवा समझ रहा है और अब वो चुप बैठने वाला नहीं है। नसीरुद्दीन शाह वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि भले ही बीजेपी सरकार कितने भी जुल्म कर ले लेकिन देश के युवाओं को झुका नहीं सकती है और वो हर दम युवाओं के साथ खड़े हैं जो देश में स्वतंत्र आवाजों के लिए लड़ रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की King का नया पोस्टर देख गदगद हुए करण जौहर, बोले- 'द वन एंड ओनली...'

"मैं दिमागी नक्सल हूं...", Naseeruddin Shah ने PM Narendra Modi की सरकार पर साधा निशाना

"मैं दिमागी नक्सल हूं...", Naseeruddin Shah ने PM Narendra Modi की सरकार पर साधा निशाना

Naseeruddin Shah ने साधा PM Narendra Modi पर निशाना

2 मिनट से लम्बे वीडियो में नसीरुद्दीन शाह कहते नजर आ रहे हैं, "मैं फक्र के साथ कहता हूं कि मैं दिमागी नक्सल हूं। दिमागी नक्सल के अलावा ना जाने क्या-क्या जफ्ज दिए हैं चौकीदार ने। एंटीनेशनल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और मालूम नहीं क्या-क्या...। टुकड़े-टुकड़े गैंग अगर कोई है इस मुल्क में तो वो ये नाजायज हुकूमत है और मैं इस हुकूमत से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि और क्या-क्या करोगे तुम? हमारे मुल्क के छात्रों की हिम्मत को तोड़ने के लिए... शिक्षा संस्थाओं को बर्बाद करने के लिए लोकतंत्र को खतरे में डालने के लिए कितना करोगे? तुम और तम्हारी बेईमानों की पलटन... कहां तक जाओगे तुम लोग? पहले जेएनयू, फिर सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट और अब जामिया मिलिया स्लामिया में जो छात्रों पर जुल्म हो रहा है उसे याद रखा जाएगा... सब याद रखा जाएगा। कर लो तुम जितना हो सके और तुम्हारे पालतू कुत्ते जो गोदी मीडिया में बकते रहते हैं और वो जाहिल नाकारा लोग जो बीजेपी आईटी सेल के मुलाजिम है कितना करोगे तुम लोग... लगा लो पूरी ताकत लगा लो तुम लोग। ना हमारे मुल्क के बच्चों की हिम्मत टूटने वाली है, ना ही हमारी शिक्षा संस्था बर्बाद होने वाली है और ना हमारा लोकतंत्र खतरे में पड़ने वाला है। देख लेंगे कितना जोर बाजु-ए-कातिल में है। इस मुल्क के नौजवानों को मेरा लाख-लाख सलाम और मेरी सारी दुआएं उनके साथ हैं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan की 'Maatrubhumi' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म?

End of Feed