Pankaj Tripathi Main Atal Hoon Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग ने हमेशा ही लोगों का खूब दिल जीता है। वह जिस भी मूवी में नजर आते हैं धूम मचाकर रख देते हैं। जल्द ही पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित मूवी में नजर आने वाले हैं। खास बात तो यह है कि मेकर्स ने 'मैं अटल हूं' (Main Atal Hoon) से जुड़े पोस्टर साझा करते हुए मूवी की रिलीज डेट पर आधिकारिक मुहर भी लगा दी है।
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने 'मैं अटल हूं' (Main Atal Hoon) से जुड़े पोस्टर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किये हैं, जिसमें वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर खूब जचे। पंकज त्रिपाठी ने इन पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, "जिगर सोने का और इरादे फौलादी। कवि जिसने रचा नया इतिहास। देखिये 'मैं अटल हूं' 11 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में।" पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' से जुड़े पोस्टर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।
पंकज त्रिपाठी का लुक देख खुश हुए फैंस
'मैं अटल हूं' (Main Atal Hoon) से जुड़े पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के लुक को देखने के बाद फैंस भी बेहद खुश नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "पंकज सर के अलावा शायद ही कोई इस रोल को सही से कर पाता। लव यू पंकज सर।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "फिर से गर्व महसूस कराएंगे आप त्रिपाठी जी।" बता दें कि इससे पहले पंकज त्रिपाठी 'ओएमजी 2' में नजर आए थे, जिसमें उनके रोल ने लोगों का खूब दिल जीता था।
