Mahira Khan ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'लोगों को ऐसी खबरें कहां से मिलती हैं...'

Mahira Khan on Pregnancy Rumours: बीते कई दिनों से इंटरनेट पर लगातार पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो रही थीं। इन खबरों पर अब माहिरा खान ने रिएक्शन देते हुए कहा कि लोगों को ऐसी चीजें कहां से पता लगती हैं।

Mahira Khan on Pregnancy Rumours: पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) को लेकर खबरें थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। इन खबरों के वायरल होने के बाद माहिरा खान के फैन्स यह जानने के लिए बेताब थे कि क्या सच में एक्ट्रेस अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हर तरफ प्रेग्नेंसी की अफवाहों के फैलने के बाद अब माहिरा खान ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें खुद नहीं पता कि इस तरह की खबरें लोगों कहां से लाते हैं। इतना ही नहीं माहिरा खान ने ओटीटी प्रोजेक्ट्स को ना कहने की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी है।

Mahira Khan

माहिरा खान ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि इन तरह की खबरें सुनना उनके लिए "अजीब नहीं" था। उन्होंने आगे कहा, 'यह सिर्फ एक अफवाह है।' प्रेग्नेंसी की अटकलों पर बात करते हुए माहिर खान ने कहा, 'मुझे नहीं मालूम ये खबरें कहां से आती हैं। इन खबरों के फैलने का कारण मुझे लगता है कि मेरा वजन बढ़ना था।' माहिरा ने भी कहा कि कई रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया था कि मैंने ओटीटी सीरीज और एक बड़ी फिल्म छोड़ दी है लेकिन यह सच नहीं है।'

End of Feed