Salman Khan संग डेब्यू करने के बाद भी Mahima Makwana को बॉलीवुड में नहीं मिला काम, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Mahima Makwana On Debut With Salman Khan: हाल ही में एक पोर्टल से बात करते हुए महिमा मकवाना (Mahima Makwana) ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म से डेब्यू किया था लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिला। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनके काम को नोटिस भी नहीं किया गया था।

Mahima Makwana On Debut With Salman Khan: महिमा मकवाना ने टीवी इंडस्ट्री से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस को लोगों के बीच सही पहचान टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'सपने सुहाने लड़कपन के' से मिली थी। महिमा मकवाना ने इस सीरियल में लीड रोल निभाया था। इस सीरियल में लोगों ने महिमा के किरदार को बेहद पसंद किया था। टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद महिमा मकवाना (Mahima Makwana) ने 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (Antim: The Final Truth) से बॉलीवुड में अपने नए सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में महिमा के अपोजिट लीड रोल में सलमान खान (Salman Khan) के बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान भी अहम भूमिका दिखाई दिए थे। हाल ही में महिमा ने खुलासा करते हुए बताया कि सलमान खान की फिल्म में काम करने के बावजूद उन्हें काम नहीं मिला।

Mahima Makwana and Salman Khan

एक ऑनलाइन एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए महिमा मकवाना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम ना मिलने पर बात की। उन्होंने सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर 'अंतिम' करने के बाद काम नहीं मिलने की बात कबूल की। महिमा ने कहा कि 'अंतिम' एक अच्छी फिल्म थी। इसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। महिमा ने बताया कि 'अंतिम' फिल्म में उनके काम को ज्यादा नोटिस नहीं किया गया।

End of Feed