बॉलीवुड

Animal की रिलीज से पहले अनिल कपूर की झोली में गिरी फिल्म, सुब्रत रॉय की बायोपिक में आएंगे नजर!

Anil Kapoor To Cast In Subrata Roy Biopic: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर इन दिनों फिल्म 'एनिमल' की तैयारी में लगे हुए हैं। उनकी ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। उससे पहले ही अनिल कपूर की झोली में मूवी गिरी है। माना जा रहा है कि वह सुब्रत रॉय की बायोपिक में नजर आ सकते हैं।

Image

अनिल कपूर सुब्रत रॉय की बायोपिक में आएंगे नजर

Anil Kapoor To Cast In Subrata Roy Biopic: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जल्द ही वह रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'एनिमल' (Animal) में नजर आने वाले हैं, जिसमें उन्हें देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। लेकिन उसकी रिलीज से पहले ही अनिल कपूर (Anil Kapoor) की झोली में एक और मूवी गिरती नजर आ रही है। खबर है कि अनिल कपूर सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय की बायोपिक में नजर आ सकते हैं, जिसका ऐलान उनके जन्मदिन पर प्रोड्यूसर संदीप सिंग और डॉक्टर जयंतिलाल गडा ने डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के साथ किया था।

सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय के जीवन पर आधारित इस बायोपिक का नाम सहाराश्री था। सुब्रत रॉय के निधन के बाद उनके बायोपिक की चर्चा फिर से शुरू हो गई है, जिसके लिए अब अनिल कपूर (Anil Kapoor) का नाम भी सामने आ रहा है। इस बारे में बात करते हुए फिल्म से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा से कहा, "अभी तक इस बात पर पूरी तरह से ताला नहीं लगाया गया है। अनिल कपूर को सुब्रत रॉय की जिंदगी से जुड़े कुछ विवादों पर परेशानी है। लेकिन माना जा रहा है कि उनके रोल के लिए वह परफेक्ट साबित होंगे।"

बता दें कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) फिल्म 'एनिमल' के अलावा ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' में भी नजर आ सकते हैं। उनकी ये फिल्म जनवरी, 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article