Mahavatar: भगवान परशुराम की भूमिका के लिए विक्की कौशल ने छोड़ा अल्कोहल और नॉन-वेज, अमर कौशिक भी नहीं करेंगे सेवन?

Vicky Kaushal-Amar Kaushik Quits Alochol and Non-Veg: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने नई फिल्म महावातर' (Mahavatar) के लिए निर्देशक अमर कौशिक (Amar Kaushik) संग हाथ मिलाया है। इस मूवी को शुरू करने से पहले विक्की कौशल और डायरेक्टर अमर कौशिक ने शराब और नॉन-वेज छोड़ने का निर्णय ले लिया है।

Vicky Kaushal-Amar Kaushik Quits Alochol and Non-Veg: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल फिल्म 'छावा' की सक्सेस के बाद इन दिनों बड़ी सूझ्भूझ के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का चुनाव कर रहे हैं। विक्की कौशक ने निर्माता दिनेश विजान के साथ एक बार फिर फिल्म 'महावातर' के लिए साथ आने वाले हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल को महान चिरंजीवी परशुराम का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन 'स्त्री 2' फेम अमर कौशिक कर रहे हैं। इस मूवी पर बड़े जोरों-शोरों से काम चल रहा है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और अमर कौशिक (Amar Kaushik) ने फिल्म महावातर' (Mahavatar) को शुरू करने से पहले शराब और नॉन-वेज से दूसरी बनाने का निर्णय ले लिया है।

Vicky Kaushal and Amar Kaushik's Mahavatar

विक्की-अमर ने छोड़ी शराब और नॉन-वेज

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स इन दिनों फिल्म 'महावातर' को शुरू करने की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस मूवी की शूटिंग शुरू करने से पहले निर्देशक अमर कौशिक और अभिनेता विक्की कौशल ने शराब और नॉन-वेज छोड़ने का फैसला लिया है। इस समय टीम फिल्म पर पूरी तरह से फोकस करना चाहती है। उन्होंने नॉन-वेज फूड छोड़ने का फैसला किया है और अगले साल के मिड में इस मूवी को शुरू करने की पूजा सेरेमनी की जाएगी।

End of Feed