Dinesh Vijan on Vicky Kaushal's Mahavatar: साल 2025 में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' (Chhaava) रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी थी। फिल्म को दिनेश विजान के बैनर तले बनाया गया था। 'छावा' की सफलता से पहले ही दिनेश विजान ने विक्की कौशल के साथ एक पीरियड ड्रामा 'महावातर' (Mahavatar) बनाने की घोषणा कर दी थी। इस मूवी में विक्की कौशल को चिरंजीवी परशुराम के रोल में देखा जाना है। फिल्म को लेकर दिनेश विजान ने मुंबई में चल रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट के दौरान 2 मई को बड़ा खुलासा किया है।
वेव्स 2025 समिट के दौरान दिनेश विजान ने हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्में बनने के अंतर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिकन फिल्म्स अपनी टाइम और पैसा इंटरनेशनल मार्किट को बनाने में लगाती हैं। सभी कहना है कि आज के समय में कंटेंट ही किंग है लेकिन एक बुद्धिमान आमिर ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन ही गॉड है। उन्हें लगता है कि बॉलीवुड पर काम करने की जरुरत है। इसके बाद दिनेश विजान ने अपने बैनर तले बन रही 'महावातर' को लेकर कहा कि यह सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है।
दिनेश विजान ने यह भी कहा, 'हम चाहते है कि 'महावातर' को हम एक बड़ी फिल्म के रूप में पेश करें।' उन्होंने कहा कि ‘वर्ल्ड क्लास फिल्म’ बनाने की तकनीक उपलब्ध है। उन्होंने कहा, 'फिल्म बनाई फिल्में सफल रही हैं और हम यह जोखिम उठाने को तैयार हैं।' बताते चलें यह फिल्म अमर कौशिक द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली है। मेकर्स इसे साल 2026 में रिलीज करेंगे।
