Salman Khan: महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ाई, इस कैटेगरी की सुरक्षा में रहेंगे भाईजान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 02:11 PM IST

Salman Khan Security Update: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मुंबई पुलिस की ओर से Y+ सिक्योरिटी दी जाएगी। दरअसल सलमान को काफी समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स को भी सिक्योरिटी दी गई है। पढ़ें रिपोर्ट..

बॉलीवुड के सुपरस्टार भाई जान यानी सलमान खान ( Salman Khan) की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है। सलमान खान को मुंबई पुलिस Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराएगी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। सलमान खान के पास पहले X कैटेगरी की सिक्योरिटी थी। दरसअल, सलमान खान के पिता और फेमस फिल्म राइटर सलीम खान ( Saleem Khan) को मॉर्निंग वॉक करते समय एक धमकी भरा पत्र मिला था। इसमें सलमान खान को मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में यह भी लिखा था कि तुम्हारा हाल मूसेवाला जैसा करेंगे। बता दें सलमान की X कैटेगरी की सिक्योरिटी में एक हथियार से लैस गार्ड तैनात रहता था। वहीं, अब Y+ में दो गार्ड हथियार से लैस 24 घंटे सलमान की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सलमान खान के अलावा अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) और अनुपम खेर ( Anupam Kher) को X कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

slman khan

4 बार मारने की कोशिश कर चुका है लॉरेंस

आपको बता दें, सलमान को मारने के लिए लॉरेंस बिश्नोई 4 बार प्लानिंग कर चुका है। लॉरेंस ने सबसे पहले 2018 में अपने शार्प शूटर संपत नेहरा को सलमान को मारने के लिए मुंबई भेजा था। इस समय संपत के पास पिस्टल थी और सलमान रेंज से बाहर थे इसलिए वह हमला नहीं कर पाया। इसके बाद भी लॉरेंस ने 2 बार और सलमान को मारने की कोशिश की। हालांकि वह सलमान को मारने का मौका नहीं मिल पाया। केंद्र सरकार छह लेवल पर सुरक्षा देती है। इसमें X, Y, Y+, Z और Z+ और SPG कैटेगरी होती है।

End of Feed