Maharashtra Election 2024: अक्षय कुमार को बुजुर्ग ने घेरा, खराब टॉयलेट की शिकायत करते हुए बोले 'वो सड़ गया है...'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 20, 2024, 12:44 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कुछ देर पहले वोट डालने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्हें एक बुजुर्ग ने पकड़ लिया। असल में अक्षय कुमार ने कुछ वक्त पहले महाराष्ट्र में टॉयलेट के निर्माण कराए थे, जिनमें से कुछ अच्छी अवस्था में नहीं हैं। बुजुर्ग ने अक्षय कुमार से इसी की शिकायत की और कहा कि वो अपने इलाके के टॉयलेट का मेंटेनेंस कर रहा है।

बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार सुबह-सुबह वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात एक बुुजुर्ग से हुई। ये बुजुर्ग अभिनेता अक्षय कुमार के पास एक खास शिकायत लेकर आया था, जिसे सुनकर खुद खिलाड़ी कुमार हैरान रह गए। अभिनेता अक्षय कुमार ने कुछ वक्त पहले महाराष्ट्र में कुछ टॉयलेट बनवाए थे, ताकि आम लोगों को परेशानियों से दो-चार न होना पड़े। वक्त के साथ इन टॉयलेट का रख रखाव ठीक ढंग से नहीं हुआ, जिस कारण ये खराब होने लगे हैं। ये बुजुर्ग अक्षय कुमार के पास इसी शिकायत को लेकर आया था। अक्षय कुमार ने न केवल बुजुर्ग की बात सुनी बल्कि शालीनता से सभी सवालों के जवाब भी दिए। आप अक्षय कुमार और बुजुर्ग का वीडियो नीचे देख सकते हैं:

Akshay Kumar cast vote on maharas

लम्बे समय के बाद अक्षय कुमार ने डाला वोट

अभिनेता अक्षय कुमार भारतीय नागरिक के रूप में पैदा हुए थे लेकिन समय की मार उन पर ऐसी पड़ी कि उन्होंने कनाडा की नागरिकता ले ली थी। लम्बे समय तक अक्षय कुमार कनाडा के नागरिक थे, जिस कारण उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता था। अक्षय कुमार ट्रोलिंग से इस कदर परेशान हुए कि उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई किया और एक बार फिर से भारतीय नागरिक बने। भारतीय नागरिक बनने के बाद अक्षय कुमार पहली बार वोटिंग करने के पहुंचे हैं।

End of Feed