माधुरी दीक्षित ने नवरात्र में खरीदा नया घर, 48 करोड़ रुपये है कीमत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:42 PM IST

madhuri dixit buys New house: शारदीय नवरात्र के दौरान माधुरी दीक्षित ने एक बेहद ही उम्दा काम किया है। उन्होंने मुंबई में करीब 48 करोड़ रुपये में का एक नया अपार्टमेंट खरीद लिया है।

माधुरी दीक्षित इन दिनों टीवी शो झलक दिखला जा-10 में नजर आ रही हैं। डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा में माधुरी दीक्षित जज के तौर पर नजर आ रही हैं। अब खबर है कि धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक नए घर की मालकिन बन गई हैं। जी हां, शारदीय नवरात्र के दौरान माधुरी दीक्षित ने एक बेहद ही उम्दा काम किया है। उन्होंने मुंबई में करीब 48 करोड़ रुपये में का एक नया अपार्टमेंट खरीद लिया है। हालांकि, मुंबई जैसे शहर में आज की तारीख में 48 करोड़ रुपये में पूरा अपार्टमेंट खरीदना मुमकिन नहीं है।

madhuri dixit

madhuri dixit

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई के लोअर परेल इलाके में 48 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। संपत्ति 28 सितंबर 2022 को रजिस्ट्री कराई गई थी। 53वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट 5,384 वर्ग फुट का है। उनके अनुसार, अपार्टमेंट सात कार पार्किंग स्लॉट के साथ है। पिछले साल अक्टूबर में माधुरी दीक्षित ने मुंबई में तीन साल के लिए 12.5 लाख रुपये महीने के किराए पर एक घर लिया था।

End of Feed