ठंडे बस्ते में चली गईं मधुबाला की बायोपिक!! इस अड़चन के चलते लिखी-की-लिखी रह गई स्क्रिप्ट

मधुबाला (Madhubala) की बायोपिक इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। फैंस बेस्रबी से इस बायोपिक का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार बजट के चलते इस बायोपिक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब टीम इस बायोपिक के लिए नए सिरे से प्लान बना रही है।

मधुबाला (Madhubala) हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम, जिनकी खूबसूरती देख फैंस की निगाहें उनसे नहीं हटती थी। एक्ट्रेस ने अपने जमाने में कई हिट फिल्में दी है। मधुबाला ने 9 साल की छोटी सी उम्र में अपना करियर की शुरू की थी। आज भी लोग मधुबाला की पुराने फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार मधुबाला की आने वाली बायोपिक अब ठंडे बस्ते में चले गई है।

Madhubala's biopic

Madhubala's biopic

मधुबाला की जिंदगी का सफर भले ही छोड़ा था, लेकिन सिनेमा जगत में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है और बड़ी छाप छोड़ी है। एक मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म को शुरू में 80-100 करोड़ रुपये के बजट के साथ एक भव्य पीरियड ड्रामा के रूप में बनाने का प्लान बनाया गया था, लेकिन पीरियड सेट, प्रोडक्शन डिजाइन की बड़ी लागत ने फिल्म की चिंताएं पैदा कर दी है।

End of Feed