Kajol on Nysa Devgn: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल (Kajol) इन अपनी फिल्म मां (Maa) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म का हिट कराने के लिए एक्ट्रेस जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इन प्रमोशन इवेंट से काजोल के नए लुक्स के साथ-साथ कई बयान भी सामने आ रहे है। काजोल के अलग-अलग बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच काजोल का Zoom को दिया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान काजोल अपनी बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) को लेकर बोलती नजर आईं। काजोल ने इस इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसे खुलासे किए जो आपका ध्यान अपनी तरफ खींच लेंगे।
काजोल ने न्यासा देवगन को लेकर कही ये बात
एक्ट्रेस काजोल अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। काजोल से अक्सर इंटरव्यू में उनकी बेटी न्यासा देवगन को लेकर सलाव किया जाता है। इसी बीच काजोल ने जूम से की गई बातचीत में बेटी न्यासा देवगन से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया। इस इंटरव्यू के दौरन काजोल ने न्यासा को लेकर कहा कि 'वो बहुत स्मार्ट और हर सिचुएशन को हैंडल करना जानती है। इन सब के साथ वो काफी बेबाक भी है जो मुझे काफी पसंद है। न्यासा की कुछ बातें तो मुझे ही हैरान कर देती हैं। वो दुनिया को एकदम अलग तरीके से देखती है। मुझे अपनी परवरिश पर और अपनी बेटी पर उससे भी ज्यादा फख्र है।' काजोल का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। हर कोई काजोल की तारीफ करता नजर आ रहा है।
कब हुई होगी फिल्म 'मां'
इस इंटरव्यू के साथ-साथ काजोल की अपकमिंग फिल्म मां लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म मां एक इमोशनल ड्रामा है, जिसमें मां-बेटी के रिश्ते की गहराई से दिखाया गया है। काजोल की ये फिल्म 27 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
