फिर से साथ आ रही है लव रंजन-कार्तिक आर्यन की धांसू जोड़ी, न्यू रॉम-कॉम के लिए रेडी हो जाएं फैंस

Kartik Aryan-Luv Ranjan Next Project: बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस के लिए एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, वो यह कि कार्तिक आर्यन अपने फेवरेट डायरेक्टर लव रंजन के साथ फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी ये फिल्म रॉम-कॉम ड्रामा होगी।

Kartik Aryan-Luv Ranjan Next Project: कार्तिक आर्यन की नैया को पार लगाने वाले लव रंजन एक बार फिर से अपने फेवरेट हीरो कार्तिक के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फैन लविंग फिल्में देने के बाद, लव रंजन और कार्तिक आर्यन की जोड़ी लौट रही है। लव रंजन एक बार फिर से कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म में लीड बना रहे हैं। सामने आई इस जानकारी ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। एक बार फिर से कार्तिक को रॉम-कॉम ड्रामा मूवी में देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी अपडेट।

Kartik Aryan-Luv Ranjan Next Project

Image Source: Instagram

सोनू के टीटू की स्वीटी की ब्लॉकबस्टर सफलता के 7 साल बाद, कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) और लव रंजन ( Luv Ranjan) फिर से साथ आ रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन और लव रंजन अपनी पिछली सफल फिल्मों की तरह ही एक मनोरंजक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "लव रंजन और कार्तिक आर्यन हमेशा से एक नई फिल्म बनाने पर चर्चा करते रहे हैं, और आखिरकार एक ऐसी स्क्रिप्ट तैयार हो गई है जो तीन बेहतरीन मनोरंजक फिल्मों के बाद फिर से इस जोड़ी को साथ लेकर आ रही है। फिल्म 2026 में शुरू होगी और अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।"

End of Feed