ब्रेकअप की खबरों पर Arjun Kapoor और Malaika Arora ने लगाया ताला, डिनर डेट एन्जॉय करते आए नजर

Arjun Kapoor and Malaika Arora Enjoy Dinner Date: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के अलग होने की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। बीती रात दोनों को साथ में डिनर डेट एन्जॉय करते हुए देखा गया। अर्जुन-मलाइका को साथ में देखने के बाद ब्रेकअप की अफवाहों पर पूर्णविराम लग गया है।

Arjun Kapoor and Malaika Arora Enjoy Dinner Date: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ में कई पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद एक साथ बेबाकी से नजर आते हैं। कुछ दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने लोगों के बीच खलबली मचा दी थी। हालांकि इन अफवाहों पर अब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के लेटेस्ट वीडियो ने ताला लगा दिया है। बीती रात दोनों को एक साथ डिनर डेट एन्जॉय करते हुए देखा गया। दोनों का साथ में सामने आया वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

Malaika Arora and Arjun Kapoor

मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर डेट एन्जॉय करते हुए बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पिक भी शेयर की है। इस फोटो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को साथ में ड्रिंक एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। इन पिक्स के साथ-साथ दोनों का साथ में वीडियो भी खूब पसंद किया जा रहा है। अर्जुन कपूर ने इन पिक्स को शेयर करते हुए कैप्शन, 'मलाइका अरोड़ा संडे एन्जॉय कर रही हैं।'

End of Feed