Priyanka Chopra Don't Have Song in Love & War: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को लेकर काफी समय से खबरें आ रही थी कि वो संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'लव एंड वॉर' में एक स्पेशल नंबर करती दिखाई देंगी। प्रियंका चोपड़ा के फैन्स इस खबर को सुनकर बेहद खुश थे। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सुपरहिट मूवी 'गोलियों की रासलीला: राम लीला' में एक बेहद धांसू आइटम नंबर किया था, जो खूब पसंद किया गया था। मगर अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'लव एंड वॉर' (Love & War) में अब प्रियंका चोपड़ा का कोई सॉन्ग नहीं होगा।
संजय लीला भंसाली से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि 'लव एंड वॉर' में प्रियंका चोपड़ा का कोई आइटम सॉन्ग नहीं होने वाला है। इस तरह कि जो भी अफवाहें फैल रही हैं वो एकदम बकवास हैं। सूत्र ने आगे बताया, 'यह बात एकदम सच है कि प्रियंका ने भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रास लीला: राम लीला' में एक स्पेशल गाना किया था। मगर यह गाना प्रियंका ने ऐश्वर्या राय के मना करने के बाद किया था क्योंकि वो आखिरी समय एम् पीछे हट गई थीं।'
सूत्र के आगे कहा, 'प्रियंका ने 'राम लीला' में इस शर्त पर गाना और डांस किया था कि उन्हें भंसाली की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका दी जाएगी। हालांकि भंसाली अपना वादा पूरा नहीं पाए और दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए। यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा अब 'लव एंड वॉर' कोई गाना नहीं कर रही है।'
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तिकड़ी देखने को मिलेंगी। इस मूवी की शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है।
