Love Sex aur Dhokha 2 की नई रिलीज डेट आई सामने, वेलेंटाइन डे के मौके पर फैंस को मिला तोहफा

Love Sex aur Dhokha Part 2 : रिलीज की तारीख के खुलासे ने फैंस के बीच जिज्ञासा और उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। आज वेलेंटाइन डे के मौके पर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से खुलासा किया है।

Love Sex aur Dhokha Part 2 : लव सेक्स और धोखा( Love Sex aur Dhokh) के रिलीज़ होने के लगभग 14 साल बाद, एकता कपूर( Ekta Kapoor) अपने सीक्वल, लव सेक्स और धोखा 2 ( Love Sex aur Dhokha 2) के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ने अपनी घोषणा के बाद से काफी प्रत्याशा पैदा कर दी है। उत्साह को बढ़ाते हुए, टीम ने अब वेलेंटाइन डे पर नई रिलीज डेट का खुलासा किया है, जिससे फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शुरुआत में मेकर्स ने फिल्म को 16 फरवरी 2024 को रिलीज करने का फैसला किया था लेकिन अब यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

love sex aur dhokha part 2 release date

रिलीज की तारीख के खुलासे ने फैंस के बीच जिज्ञासा और उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। आज वेलेंटाइन डे (valentine's day) के मौके पर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से खुलासा किया है। लव, सेक्स और धोखा 2 को नई रिलीज डेट मिल गई है एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज की तारीख के साथ एक मोशन पोस्टर साझा किया। कैप्शन में लिखा है, “ये वैलेंटाइन डे आसान नहीं, बस इतना समझ लीजिये, लव सेक्स और धोखे का दरिया है और डूब के जाना है! #LoveSexAurDhokha2 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में” लव, सेक्स और धोखा 2 का निर्देशन दिबाकर बनर्जी द्वारा किया गया है, यह फिल्म एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा समर्थित होगी और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज के प्रोडक्शन बैनर के तहत रिलीज होगी।

End of Feed