Love And War Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म रामायण में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को आएगा। इसे देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच रणबीर कपूर की एक और फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) का पहला लुक जल्द ही रिलीज होगा। आइए पूरी बात जानते हैं इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana के ट्रेलर को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने रिवील किया रिलीज डेट)
'लव एंड वॉर' को लेकर आया बड़ा अपडेट (pic credit-instagram)
'लव एंड वॉर' को लेकर आया बड़ा अपडेट
मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म बड़े बजट और भव्य स्तर पर बनाई जा रही है। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स जल्द ही 'लव एंड वॉर' का पहला लुक रिलीज करने वाले हैं। इसी के साथ रणबीर, आलिया और विक्की के किरदारों की पहली झलक भी दिखाई जाएगी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि दिवाली 2026 से पहले फर्स्ट लुक जारी कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का फर्स्ट लुक तैयार किया जा रहा है और आने वाले कुछ हफ्तों में इसे रिलीज किया जाएगा। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्साह बढ़ाया जाए। साथ ही उन्होंने फैंस से अपील की है कि 'लव एंड वॉर' से जुड़ी किसी भी अनऑफिशियल तस्वीर या पोस्ट पर भरोसा न करें।
बताते चलें कि पहले फिल्म लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 'सांवरिया' में साथ काम किया था। वहीं, आलिया भट्ट ने भंसाली के साथ 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की थी, जबकि विक्की कौशल पहली बार उनके निर्देशन में काम कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। इस मूवी का पहला पार्ट दिवाली पर रिलीज होगा।
