Sanjay Leela Bhansali's Love & War: मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी नजर आएगी। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने कुछ दिनों के लिए फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लिया था लेकिन 18 जून से अब इसे दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। 'लव एंड वॉर' के नेक्स्ट शेड्यूल में रणबीर-आलिया और विक्की भी शामिल होंगे। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसका मुताबिक मेकर्स इस मूवी के एक ग्रैंड सॉन्ग को शूट करने की तैयार में लग गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rahul Arunoday Banerjee Death Case:सीआइडी करेगी बंगाली एक्टर की मौत की जांच, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने दिया आदेश)
'लव एंड वॉर' का शूट होगा ग्रैंड सॉन्ग (Pic Credit: Instagram)
मेकर्स शूट करेंगे फिल्म का ग्रैंड सॉन्ग
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली इन दिनों 'लव एंड वॉर' के ग्रैंड सॉन्ग को शूट करने पर फोकस कर रहे हैं। इस गाने को शूटिंग करने के लिए 200 बैकग्राउंड डांसर्स को ऑनबोर्ड लिया गया है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार यह एक भव्य तमाशे के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसकी शूटिंग पहले 8 जून से शुरू होनी थी लेकिन अब इस शूट को 18 जून से रॉयल पाम्स में किया जाएगा। इस गाने की शूटिंग करने के लिए मेकर्स ने ग्रैंड सेट भी तैयार किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office Day 4: दिलजीत-शरवरी स्टारर को नहीं मिल रहा दर्शकों का प्यार, कमाए इतने करोड़)
350 करोड़ है फिल्म का बजट
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' को बनाने में अब निर्माताओं ने 350 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म के ग्रैंड सेट्स और शूटिंग लंबी होने की वजह से इसकी प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी को 2027 में जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
