Love And War On-Set Death: पीड़ित परिवार को देने होंगे 50 लाख रुपये, FWICE ने संजय लीला भंसाली से की मांग

Love And War On-Set Death: 'लव एंड वॉर' के सेट पर एक वर्कर की बिजली का झटका लगने से मौत होने के बाद FWICE ने संजय लीला भंसाली ने 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

Love And War On-Set Death: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love and War) के सेट पर 42 वर्षीय बढ़ई चंद्रधारी यादव की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। टेक्निशियन चंद्रधारी सिंह यादव की इस ट्रैजिक मौत से वर्कर सेफ्टी, लंबे वर्किंग ऑवर्स और सेट पर एक्सीडेंट होने पर परिवार को मुआवजा मिलने जैसे गंभीर मुद्दे उठाए जा रहे हैं। फिल्ममेकर की प्रोडक्शन कंपनी ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दी है लेकिन वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयी फेडरेशन (FWICE) का कहना है कि यह रकम पीड़ित परिवार के लिए काफी नहीं है। FWICE का कहना है कि प्रोडक्शन को कम से कम पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये देने चाहिए। इतना ही नहीं काम की खराब स्थितियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Box office: तीन दिनों में 100 करोड़ी होने से चूक गई अक्षय कुमार की फिल्म, इतना हुआ कलेक्शन)

Sanjay Leela Bhansali

वर्कर की मौत के बाद 50 लाख रुपये मुआवजा संजय लीला भंसाली (Pic Credit: Instagram)

FWICE ने की 50 लाख रुपये मुआवजा देने

FWICE के अध्यक्ष एन. तिवारी ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि फेडरेशन ने संजय लीला भंसाली और उनकी प्रोडक्शन कंपनी से मृत तकनीशियन के परिवार को अतिरिक्त मुआवजा देने की रिक्वेस्ट की। एन. तिवारी के मुताबिक प्रोडक्शन टीम ने पहले ही चंद्रधारी सिंह यादव के परिवार को 40 लाख रुपये की मदद दी है। ऐसे में अब FWICE को लग रहा है कि मृतक के परिवार के लिए यह रकम काफी नहीं है और उन्होंने निर्माताओं से 50 लाख रुपये देने की मांग की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर की कमाई पड़ी सुस्त, देखें आंकड़े)

End of Feed