'धुरंधर' की प्लानिंग कॉपी करेंगे 'लव एंड वॉर'-'किंग' के मेकर्स, एक नहीं दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 3, 2026, 01:20 PM IST

King-Love And War Release Date: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म किंग (King) की रिलीज डेट को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते है कि...

King-Love And War Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की हाल ही में धुरंधर (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म धुरंधर का पहला पार्ट 2025 में रिलीज किया गया है। साल 2026 में फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट को रिलीज किया जाना है। मेकर्स की इस प्लानिंग को काफी असरदार रही है। अब बॉलीवुड की दो अपकमिंग फिल्मों को मेकर्स भी इस प्लानिंग को कॉपी करने की तैयारी कल रहे हैं। इसमें संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म किंग (King) का नाम है। तो चलिए जानते है इन फिल्मों को कैसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

King-Love And War Release Date

Image Source: King-Love And War Movie

दो पार्ट में रिलीज होंगी ये फिल्में

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के कैंप में उनकी फिल्मों ‘किंग’ और ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज को लेकर बड़े लेवल की बातचीत चल रही है। दोनों फिल्में बहुत बड़े बजट वाली हैं और बनाने में प्लान से ज्यादा खर्च हो गया है। ‘धुरंधर’ की सफलता देखकर शाहरुख और भंसाली दोनों अलग-अलग सोच रहे हैं कि अपनी बड़ी फिल्मों को दो हिस्सों में बांटकर 6 महीने से कम के गैप में रिलीज करें। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ‘लव एंड वॉर’ (जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल हैं) अगस्त 2026 और जनवरी 2027 में आ सकती है। वहीं शाहरुख की ‘किंग’ सितंबर 2026 और मार्च 2027 में रिलीज करने का सोचा जा रहा है। लेकिन ये सिर्फ शुरुआती बातचीत है, कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ। ये तभी होगा जब दोनों के पास फिल्म को दो हिस्सों में बांटने लायक कंटेंट हो। अभी दोनों फिल्मों की शूटिंग चल रही है और ये बातें सिर्फ शुरुआती हैं, ‘धुरंधर’ की सफलता को देखते हुए। एक हिस्सा रिलीज हो या दो, ये फैसला एडिटिंग टेबल पर होगा।

End of Feed