Lok Sabha Election 2024: गोविंदा के बाद अब बीजेपी ने कंगना रनौत को दिया मौका, मंडी से लड़ेंगी चुनाव

Lok Sabha Election 2024: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साल 2024 के लिए लोकसभा चुनाव के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) टिकट देकर उम्मीदवार खड़ा किया है। बीजेपी द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक कंगना रनौत हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के लिए 5वीं लिस्ट पेश कर दी है। 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कई नए चेहरों को मौका दिया है तो कईयों का पत्ता साफ भी हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को भी बीजेपी ने टिकिट दे दिया है। जारी की गई लिस्ट के अनुसार कंगना रनौत अपने होमटाउन यानी हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। कंगना रनौत को बीजेपी का टिकिट मिलने के लिए फैन्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

Kangana Ranaut and Govinda

बीजेपी ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कंगना रनौत को हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार खड़ा किया है। कई लोगों का मानना है कि यह पहले ही तय हो गया था कि कंगना रनौत इस साल बीजेपी से लोकसभा का चुनाव जरूर लड़ेंगी। कंगना रनौत को कई बार बीजेपी और पीएम मोदी की तारीफ करते हुए भी देखा गया है।

End of Feed