Leo Hindi Week 1 Box Office: थलापति विजय की फिल्म ने कर डाली करोड़ों की कमाई, देखें आंकड़े

Leo Hindi Week 1 Box Office: अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की 'लियो' (Leo) ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। आइए जाने इस फिल्म ने हिंदी बेल्ड पर कितने करोड़ का कारोबार किया है।

Leo Hindi Week 1 Box Office: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'लियो' (Leo) ने बॉक्स ऑफिस पर 1 हफ्ता पूरा कर लिया है। एक तरफ ने फिल्म को लोगों की ओर से दुनियाभर में वाहवाही मिल रही हैं। वहीं दूसरी ओर 'लियो' ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। थलापति स्टारर लोगों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। आइए देखें थलापति विजय की 'लियो' ने हिंदी बेल्ड पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Thalapathy Vijay's Leo

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो थलापति विजय की 'लियो' ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 17 से 18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें ओ ये 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक थलापति स्टारर 'लियो' ने रिलीज के आठ दिनों के बाद भारत में लगभग 265.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

End of Feed