दिवंगत पति ऋषि कपूर के जन्मदिन पर भावुक हुईं नीतू कपूर, वीडियो शेयर कर कही दिल की बात

Rishi Kapoor Birth Anniversary: आज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की जन्मतिथि है। इस मौके पर कपूर परिवार के सदस्य उन्हें याद कर रहे हैं। एक्ट्रेस नीतू कपूर इस दिन को कभी नहीं भूलती। वैसे ही आज उन्होंने ऋषि कपूर के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Rishi Kapoor Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर( Rishi Kapoor) अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन, उनकी यादें आज भी फैंस के दिलों में बसती है। वह अपने परिवार के पिलर थे, जिनके जाने के बाद उनका घर खाली-खाली लगता है। वैसे तो नीतू कपूर( Neetu Kapoor) दिवंगत पति की याद में तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती हैं। लेकिन, आज उनकी जन्मतिथि के मौके पर एक्ट्रेस कुछ ज्यादा भावुक नजर आई। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक खास वीडियो शेयर की है और ऋषि कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है।

Rishi Kapoor Birth Anniversary

Image Source: Instagram

एक्ट्रेस नीतू कपूर( Neetu Kapoor ) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor) की पुरानी वीडियो शेयर की। जिसमें ऋषि कपूर अपने फेमस शो "खुल्लम-खुला" का एक्ट कर रहे हैं। इस वीडियो में ऋषि कपूर अपनी ही बुक का छोटा सा एक्ट कर रहे हैं, जिसे देखने के लिए पूरा कपूर खानदान और इंडस्ट्री के लोग सामने बैठे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहोगे, हैप्पी बर्थडे"। उनकी इस पोस्ट पर बहू आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने भी कमेन्ट किया है।

End of Feed