Lara Dutta on Role in Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana) में लारा दत्ता (Lara Dutta) कैकेयी का किरदार निभा रही हैं। कैकेयी भगवान राम की सौतेली मां थीं और फिल्म में ये भूमिका रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) निभा रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि असल जिंदगी में लारा और रणबीर की उम्र में सिर्फ चार साल का अंतर है। वहीं, लारा फिल्म में भरत का किरदार निभा रहे आदिनाथ एम कोठारे (Addinath M Kothare) की मां भी बनी हैं। अब एक्ट्रेस ने बताया है कि इन किरदारों को निभाने से पहले उनके मन में उम्र के अंतर को लेकर क्या चल रहा था।
रणबीर कपूर से सिर्फ 4 साल बड़ी हैं लारा दत्ता, फिर भी बनीं उनकी सौतेली मां (Image Source: Ramayana Movie)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Ramayana Box Office: 1500 करोड़ी होने वाली 5वीं फिल्म बनी 'रामायण', रणबीर-यश स्टारर इतना हुआ कलेक्शन
लारा दत्ता ने कही ये बात
एक्ट्रेस लारा दत्ता एक बार फिर से फिल्म रामायण को लेकर फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। लारा दत्ता ने News18 को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें रणबीर कपूर और आदिनाथ एम कोठारे की मां का किरदार निभाने में उम्र के अंतर को लेकर जरा भी परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं! मुझे लगता है कि अब हम इन सब बातों से आगे निकल चुके हैं। आज स्टार्स इस पुरानी सोच में नहीं फंसे हैं कि मैं एक फीमेल एक्ट्रेस हूं, तो फलां किरदार कैसे निभाऊंगी? आज आप किरदार को जीते हैं। मेरे मन में इस तरह का जरा भी ख्याल नहीं आया। और जब आप पूरी कहानी को देखते हैं, तो दशरथ की तीन रानियां थीं। उन सभी की उम्र अलग-अलग थी। कैकेयी का किरदार निभाने के लिए नितेश सर और मैंने सबसे पहले बैठकर इस किरदार का पूरा इतिहास समझा। इसमें वे बातें भी शामिल थीं, जो आपको स्क्रीन पर देखने को नहीं मिलतीं। जैसे उसने वे दो वरदान क्यों मांगे, उसे उन वरदानों का वादा कब किया गया था, वो कौन थी और कहां से आई थी।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'कम्युनिस्ट एजेंडे को बढ़ावा...'- रणबीर की Ramayana पर फूटा हिंदू जनजागृति समिति का गुस्सा, इन सीन्स पर उठाए सवाल
'रामायण' में ये सितारे भी आए नजर
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता, यश (Yash) रावण और रवि दुबे (Ravi Dubey) लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में लारा दत्ता कैकेयी और आदिनाथ एम कोठारे भरत की भूमिका निभा रहे हैं। नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) इस दो हिस्सों वाली फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।
