Lahore 1947: सनी देओल स्टारर में हुई इस धांसू एक्टर की एंट्री, निभाएंगे विलेन का किरदार

Abhimanyu Singh to Star in Lahore 1947: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) में विलेन के रूप में अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh) की एंट्री होती नजर आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

Abhimanyu Singh to Star in Lahore 1947: 90 के दशक के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' (Gadar 2) के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स अभिनेता संग काम करने के लिए बेकरार हैं। बीते साल 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में आमिर खान सहित कई एक्टर्स को देखा गया। सनी देओल की लोकप्रियता को देखने के बाद आमिर खान ने उन्हें 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) ऑफर की। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Sunny Deol

अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सनी देओल स्टारर के लिए राजकुमार संतोषी ने अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh) को ऑनबोर्ड लिया है।राजकुमार संतोषी ने साझा करते हुए बताया कि जब वो विलेन के किरदार के बारे में सोचा थे तो उनके दिमांग में की नाम आए थे। इस फिल्म के उन्होंने अभिमन्यु सिंह को फाइनल किया है, जो फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। डायरेक्टर ने बताया कि अभिमन्यु इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट हैं। उनकी आवाज, इंटेंसिटी और कन्विक्शन एकदम सही है। वह निस्संदेह हमारी इंडस्ट्री के सबसेटैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं।

End of Feed