Lahore 1947: आमिर खान कब रिलीज करेंगे सनी देओल की फिल्म !! भारत-पाक विभाजन पर होगी आधारित

Aamir Khan and Sunny Deol's Lahore 1947: राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) के निर्देशन बन रही बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) की रिलीज के लिए दर्शकों को अब लंबा इंतजार करना होगा। जानिए आमिर खान (Aamir Khan) कब अपने बैनर तले बन रही इस मवी को रिलीज करेंगे।

Aamir Khan and Sunny Deol's Lahore 1947: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) के बैनर तले बन रही सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। बीते साल से लगातार इस मूवी की रिलीज में देरी हो रही है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि आमिर खान और 'लाहौर 1947' के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) के बीच पहले से सहमति थी कि 'सितारे जमीन पर' के बाद सनी देओल स्टारर को रिलीज को रिलीज किया जाएगा। क्या अब आमिर खान और राजकुमार संतोषी भारत-पाक विभाजन पर आधारित फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) को रिलीज करेंगे?

Aamir Khan and Sunny Deol's Lahore 1947

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में इस समय दरार पड़ी हुई है। ऐसे में अब आमिर खान ने इस मूवी को रिलीज करने का सही समय नहीं बताया है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'लाहौर 1947 को रिलीज करने का अभी ठीक समय नहीं है। इस समय पाकिस्तान से जुड़े रेस्टोरेंट और दुकानों के नाम बदलने के लिए कहा जा रहा है। 'लाहौर 1947' को तब तक रिलीज नहीं किया जाएगा, जब तक दोनों देशों के बीच की दुश्मनी कम नहीं हो जाती है।'

End of Feed