Laapataa Ladies: किरण राव की फिल्म देख मंत्रमुग्ध हुए Sachin Tendulkar, बांधे तारीफों के पुल

Sachin Tendulkar Praise Laapataa Ladies: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव ने फिल्म 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) के जरिए निर्देशन की दुनिया में एक बार फिर कमबैक किया है। हाल ही में भारत के प्रूव क्रिकेटर सचिन तेदुलकर ने किरण राव की फिल्म देखने के बाद इसकी खोब तारीफ की है।

Sachin Tendulkar Praise Laapataa Ladies: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी निर्माता-निर्देशक किरण राव (Kiran Rao) के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) 1 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स की ओर से 'लापता लेडीज' को शानदार रिव्यू मिले हैं। लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी किरण राव के निर्देशन की भी तारीफ की है। इस लिस्ट में अब क्रिकेट की दुनिया में भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी फिल्म 'लापता लेडीज' की तारीफों के पुल बांधे हैं।

Sachin Tendulkar Praise Laapataa Ladies

सचिन तेंदुलकर और आमिर खान अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में उन्होंने किरण राव के निर्देशन को शानदार बताया है। सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत के एक छोटे से शहर पर बनी इसकी कहानी कई लेवेल्स पर बात करती है। मुझे लापाटा लेडीज की कहानी और दमदार प्रदर्शन पसंद आया। फिल्म ने सोशल इश्यूज को बड़ी चतुराई से दिखाया है। हर किसी को इसे देखना चाहिए। यकीन मानिए फिल्म के करैक्टर के साथ आप हंसेंगे, रोएंगे और खुशी मनाएंगे। मेरे दोस्तों किरण राव और आमिर खान को बहुत-बहुत बधाई!'

End of Feed